रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ट्रेनी आईपीएस उदित पुष्कर द्वारा पत्रकार को धमकी दिया जाना भारी पड़ा है। आईपीएस को समारोह स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही ट्रेनी आईपीएस उदित पुष्कर को आलाधिकारियों से फटकार भी पड़ी।

आईजी और एसपी के सामने ट्रेनी IPS की परेड हुई। घटना को लेकर उदित पुष्कर ने पत्रकार वैभव शिव पांडेय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं Sorry बोलता हूं, मुझसे गलती हुई। उदित पुष्कर ने कहा कि आगे से ध्यान रखूंगा।

पत्रकार वैभव शिव पाण्डेय ने कहा कि ऐसे अफसरों को फील्ड की जगह अभी ट्रेंनिग सेंटर भेजा जाना चाहिए। समारोह की गरिमा बनी रहे यही हम सब चाहते हैं। बता दें कि रायगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ट्रेनी आईपीएस उदित कुमार ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार वैभव शिव पांडेय को तमाचा मारने की धमकी दी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।