BJP Sarcasm On Congress - बृजमोहन बोले, 5 साल अपमान झेले, एक विभाग छोड़ना पड़ा, 3 महीने में क्या कर लेंगे ?
BJP Sarcasm On Congress - बृजमोहन बोले, 5 साल अपमान झेले, एक विभाग छोड़ना पड़ा, 3 महीने में क्या कर लेंगे ?

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। पूरे रायपुर शहर को योजनाबद्ध ढंग अवैध कामों को अंजाम देकर बेदर्दी के साथ बर्बाद किया जा रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि संतोषी नगर, मठपुरैना आदि क्षेत्र में खदानें थी। खदानें सरकारी होती है। सरकारी खदानों की जगह अब प्लाटिंग हो रही है। पचास साल के रिकार्ड के साथ ये मामला मैने विधानसभा में भी उठाया था। विभागीय मंत्री ने जांच के निर्देश भी दिए थे। बावजूद वहा अवैध प्लॉटिंग बदस्तूर जारी है। जिसके चलते कालोनी के लोग भी परेशान है।

उन्होंने कहा कि खदानों को पाटकर पर्यावरण विभाग ने वृक्षारोपण करने के लिए पचास लाख दिए थे ताकि पर्यावरण शुद्ध करने की दिशा में कार्य हो सके। परंतु वृक्षारोपण करने की बजाय वहा नगर निगम के संरक्षण से अवैध प्लाटिंग कर पर्यावरण को भी बर्बाद किया जा रहा है।

See also  CG News : राज्य में मानव अंग प्रतिरोपण के लिए सलाहकार समिति का गठन, 9 सदस्यों को किया गया शामिल

बृजमोहन ने कहा कि मठपुरैना, संतोषी नगर, संजय नगर के पूरे इलाकों का पूरा नापजोक सीमांकन होना चाहिए और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगनी चाहिए। क्योंकि शहर बर्बाद हो रहा है बस्तियों का पानी रुक गया है उनकी निकासी रुक गई है।

शहर को बर्बाद करने का कोई काम कर रही है तो भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। अवैध प्लाटिंग वालों से पैसा खाकर उनको कब्जा करने का अवसर दे रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।