रायपुर । भाजपा के 195 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में होने जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नाम हाईकमान को भेजे गए उस पर फाइनल मुहर लग सकती है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ चुनाव समिति के सदस्यों के साथ राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों के नाम भेजे गए थे, फाइनल मुहर लग सकती है। संभावित उम्मीदवारों में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मोहन मरकाम, ज्योत्सना महंत, विकास उपाध्याय, चंद्रशेखर शुक्ला, प्रतिमा चंद्राकर सहित अन्य के नाम शामिल है।

See also  BJP's Press Conference Regarding Sai's Congress Entry - बीजेपी बोली जिस कांग्रेस ने पूरे देश और राज्य को ठगा वो साय के साथ क्या न्याय करेंगे