छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह (25 अप्रैल से 1 मई) में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या इस दौरान मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या से अधिक है। पिछले सात दिनों में प्रदेश भर में 93 हजार 476 लोगों ने कोविड-19 को मात दी है। वहीं इस दौरान संक्रमित पाए गए मरीजों की कुल संख्या 92 हजार 240 है।

इनमें से 6721 मरीज कोविड अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर्स में और 86 हजार 755 होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कोरोनामुक्त हुए मरीजों में से 93 प्रतिशत ने होम आइसोलेशन में उपचार लेकर इसे मात दी है। बीते सप्ताह प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 101 प्रतिशत रही है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए सात लाख 44 हजार 602 लोगों में से छह लाख 14 हजार 693 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से चार लाख 88 हजार 988 होम आइसोलेशन में और एक लाख 25 हजार 705 मरीज विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में इलाज के बाद ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 82.5 प्रतिशत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।