छत्तीसगढ़ में एमएसपी ने अंतिम दिन तक 97.97 लाख मीट्रिक टन खरीदी की धान, टोकन ले चुके किसानों को अभी मौका
छत्तीसगढ़ में एमएसपी ने अंतिम दिन तक 97.97 लाख मीट्रिक टन खरीदी की धान, टोकन ले चुके किसानों को अभी मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। खरीदी के अंतिम दिन शाम 6 बजे तक 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा जा चुका था। यह अब तक की सबसे अधिक धान खरीदी है। पिछले साल सरकार ने 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। जिन किसानों को टोकन जारी हो चुका है, उनसे अगले एक-दो दिनों तक खरीदी जारी रहेगी।

बता दें 2020-21 में 71.25 लाख टन धान खरीदा गया था। जबकि उससे पहले 2019-20 में यह 74.86 लाख टन था। छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) को धान का कटोरा भी कहा जाता है। यहां खरीफ और रबी दोनों सीजन में धान की खेती होती है। यानी साल में दो बार धान की खेती की जाती है. इस साल यहां एमएसपी (MSP) पर 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीद होने का अनुमान लगाया गया था। खरीफ मार्केटिंग वर्ष 2021-22 में लगभग 22.66 लाख किसानों ने सरकार को धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। सूबे में 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीद की गई है।

प्रदेश में 1 दिसंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू हुई थी। पहले धान खरीदी 31 जनवरी 2022 तक ही की जानी थी। लेकिन बाद में किसानों की मांग को देखते हुए इसे 7 दिन के लिए बढ़ाया गया था। हालांकि, अंतिम दिन भी धान खरीदी अपने सरकारी टारगेट से अभी लगभग 7 लाख मीट्रिक टन दूर ही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…