कोरबा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, जब उनकी बोलेरो बस से टकरा गई। दो दिन बाद सभी मृतकों के शव कोरबा लाए गए, जहां पूरे नगर में मातम छा गया।

एक साथ 10 अर्थियों की अंतिम यात्रा निकाले जाने से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, तो वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त रहा। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन समेत भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। शासन की ओर से मिलने वाली अन्य योजनाओं के तहत भी परिवारों को मदद देने की बात कही गई।

See also  कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने की राज्यपाल से पुनः मुलाकात, जल्द बुलाया जा सकता है विशेष सत्र

नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत भी मृतकों के घर पहुंचीं और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।