Breaking News : रायपुर समेत कई जिलों में सराफा से लेकर कपड़ा कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
Breaking News : रायपुर समेत कई जिलों में सराफा से लेकर कपड़ा कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड

रायपुर। राजधानी में आयकर विभाग के बाद ईडी के ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही जारी। बताया जा रहा है कि रायपुर समेत कई अन्य जिलो में ईडी की रेड कार्रवाई में कई बडे खुलासे हुए हैं। इसी कड़ी में खबर मिल रही है कि रायपुर के कपड़े और ज्वेलरी में नामी ग्रुप के ठिकानों पर दबिश हुई।

गौरतलब है कि रायपुर पंडरी स्थित कपड़ा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा सदर बाजार में भी ईडी की टीम के पहुंचने की सूचना है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के अलावा राजनांदगांव और दुर्ग स्थित सराफा कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…