बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में निरीक्षक सहित 6 लाइन अटैच…
बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में निरीक्षक सहित 6 लाइन अटैच…

कोरबा। जिले में वारंटियो की धरपकड़ के दौरान करतला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार युवक की मौत के मामले में SP ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां गिरफ़्तारी के लिए बनायी गई टीम के सदस्यों अलावा करतला टीआई और कुछ अन्य स्टाफ भी लाइन अटैच किये गए हैं।

इस समबन्ध में जारी आदेश में उल्लेख है कि वारंटियों की गिरफ़्तारी के लिए गठित टीम ने श्यांग थाने के ग्राम एलोंग से स्थाई वारंटी हंसराम राठिया को गिरफ्तार किया था। हंसाराम राठिया की तबियत ख़राब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, मगर इस दौरान बरती गई लापरवाही के चलते इलाज में देरी हुई और हंसाराम मौत हो गई। इस मामले में करतला थाने के टीआई अनिल पटेल सहित कुल 06 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

देखिये आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  NEET 2026 Protest: रायपुर समेत प्रदेशभर में विवादित पोस्टरों की जांच, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर