टिकट को‌ लेकर BJP में उबाल... वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की मौजूदगी में भाजपा नेत्री ने कुर्सियां पटक बोलीं- कहां है मेरा टिकट, देखें Video

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा दिखाई देने लगा है। पार्टी के कई नेता टिकट वितरण को लेकर असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की मौजूदगी में एक महिला नेत्री का गुस्सा फूट पड़ा।

देखें वीडियो

महिला कार्यकर्ता पर गुस्सा इस कदर हावी था कि उन्होंने भरी बैठक के दौरान पहले तो बहस किया उसके बाद भी उनके गुस्से का गुबार नहीं उतरा तो अंत में कुर्सियों को उठाकर पटकना शुरू कर दिया। बता दें महिला नेत्री वरिष्ठ नेताओं से अपने टिकट को लेकर सवाल कर रही थी।

भाजपा की कार्यकर्ता सुमन उन्नी ने भरी बैठक में कुर्सियां फेंकी है। चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, राकेश पांडेय समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया के कई लोग वहां मौजूद थे। जिसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाद में वीडियो रिकॉर्डिंग को बंद करने कहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।