मनरेगा लोकपालों का बढ़ा मानदेय, छत्तीसगढ़ में प्रति सीटिंग 2250 रुपए मिलेंगे, अभी तक मिल रहे थे 1000 रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) लोकपालों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें प्रति सिटिंग 2250 रुपए की दर से मानदेय मिलेगा। अभी तक इस काम के लिए उन्हें एक हजार रुपए मिल रहे थे।

बता दें कि मनरेगा के तहत शिकायतों की जांच और सुनवाई के लिए लोकपाल की व्यवस्था है। प्रदेश में ऐसे 19 लोकपाल नियुक्त हैं। इनके पास सभी 28 जिलों का प्रभार है। इनका मानदेय शिकायतों की सुनवाई के लिए बैठने के दिन के हिसाब से तय है। सरकार ने मानदेय की अधिकतम सीमा 45 हजार रुपए महीने निर्धारित की है।

इसके भीतर उन्हें प्रत्येक सिटिंग के 2250 रुपए का मानदेय मिला करेगा। मनरेगा लोकपालों का बढ़ा हुआ मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से ही प्रभावी होगा। राज्य मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी जिलों के कलेक्टर-सह जिला कार्यक्रम समन्वयकों को परिपत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।