रायपुर। फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म के विरोध में स्वर उठ रहे हैं। इन सबके बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फिल्म को प्रदेश में प्रतिबंधित करने की मांग की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शनिवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है कि फ़िल्म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है। जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है, पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलॉग्स बोले गये हैं, इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे।

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़ा बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि जनता की मांग आएगी तो आदिपुरूष को छत्तीसगढ़ में बैन करने की बात सोची जाएगी।

इस बारे में गीतकार मनोज मुंतशीर का एक ट्वीट सामने आया है। उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म से विवादित डायलोग्स को हटाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।