स्कूल खुलने के 3 दिन बाद मिले बंद करने के निर्देश... 2 बच्चे समेत 11 स्टाफ मिले कोरोना पॉजिटिव

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में स्कूल को खूलने से पहले ही बंद करना पड़ा। दरअसल इस प्राइवेट स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। बुधवार को 2 बच्चे समेत 11 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उसके बाद आज गुरुवार को भी 8 शिक्षक और उनके परिजन संक्रमित पाए गए हैं।

फिलहाल सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मामला युगांतर पब्लिक स्कूल का है। सोमवार (15 फरवरी) यानी जिस दिन स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया था। उसी दिन स्कूल ना खोलकर पहले वहां के कुछ स्टॉफ का एंटीजेन टेस्ट कराया गया था। जिसमें से एक शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद बुधवार को 11 स्टॉफ भी संक्रमित मिले। कैंपस में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

वहीं आज गुरुवार को स्कूल कैंपस में मौजूद 70 स्टॉफ का एंटीजेन टेस्ट कराया गया। जिनमें से 8 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। स्कूल कैंपस से 20 स्टॉफ संक्रमित मिले है। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

राजनांदगांव सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने बताया कि फिलहाल युगांतर स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए गए है। वहां संक्रमित मिले स्टॉफ को क्वारेंनटाइन किया गया है। सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव है, उनकी दोबारा जांच होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।