अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में लघु वनोंपज आधारित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ और मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के मध्य 6 करोड़ रूपए का व्यवसायिक

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में लघु वनोंपज आधारित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ और मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के मध्य 6 करोड़ रूपए का व्यवसायिक अनुबंध हुआ। छतीसगढ़ वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक एस.एस. बजाज और विन्ध हर्बल्स की ओर से एमपीएमएफपी के सीईओ डॉ. दिलीप कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा 28 करोड़ 50 लाख रूपये का एमएफपीपीएआरसी और विभिन्न संस्थाओं के बीच व्यापारिक अनुबंध भी किए गए। इस प्रकार कुल 34.50 करोड़ रुपए का एमओयू हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित किया गया। लघु वनोंपज आधारित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में बस्तर फूड छतीसगढ़ से महुआ एक्सपोर्ट के लिये एमओयू हुआ। इससे आने वाले समय में जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में शामिल प्राथमिक संग्राहक और उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि में मददगार साबित होंगे। क्रेता-विक्रेता सम्मेलन मध्यप्रदेश के सेवा निवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.आर. खरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

See also  Karnataka Election 2023: कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, दिग्गजों में सीएम भूपेश बघेल भी हैं शामिल

इसमें प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से 140 सहभागी ने प्रत्यक्ष रूप से और 300 प्रतिभागी वीडियो कॉन्फ्रेंस से संवाद किया गया। छत्तीसगढ़ लघु वन उपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक एस. एस. बजाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिक संस्था मैसूर के साथ मिल कर महुआ से गुड़ बनाने पर अनुसंधान कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।