रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रायपुर को अपना “Home far away from Home” घोषित कर दिया है। अब यहां होने वाले मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री कल से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी। टीम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को सूचित किया है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही अपनी सीट सुरक्षित करें। टीम ने अपने संदेश में “Namaskara Raipur” के साथ छत्तीसगढ़ की जनता का अभिवादन किया है।

यह खबर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्सव जैसी है, क्योंकि लंबे समय बाद रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL की धमक सुनाई देगी। टिकटों की आधिकारिक जानकारी से ब्लैक मार्केटिंग और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी, जिससे स्थानीय दर्शकों को सही कीमत पर मैच देखने का मौका मिलेगा।

टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

RCB मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि मैचों के लिए टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट (shop.royalchallengers.com) और उनके App पर ही उपलब्ध होंगे। प्रशंसकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अन्य अनाधिकृत वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदें, क्योंकि वहां धोखाधड़ी की संभावना अधिक है। रायपुर का स्टेडियम RCB के लिए दूसरा घरेलू मैदान होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।