टीआरपी। the contractors do not make payment without inspection : नगर निगम के अधीन कराए जा रहे कार्यों को ठेकेदारों से समय सीमा के भीतर करवाना निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी हैै। जब तक कार्य पूरा न हो जाए और स्थल का निरीक्षण किए बिना ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जाए। यह निर्देश महापौर मीनल चौबे ने दिया है।


45 दिनों में कार्य न करने पर कार्रवाई


महापौर मीनल चौबे ने पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चौबे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद सरोवर (करबला तालाब में रिटेनिंग वाल निर्माण और उद्यान सौंदर्यीकरण के स्वीकृत विकास कार्यों की अत्यंत धीमी गति को देखकर गहन नाराजगी व्यक्त की महापौर ने चेतावनी दी है कि यदि 45 दिनों में काम खत्म नहीं किया जाता तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि स्वामी आत्मानंद सरोवर में 1 करोड़ रुपये 15 वें वित्त आयोग और 1 करोड़ 44 लाख रुपये अधोसंरचना से 2022 23 से स्वीकृत हैं। करबला तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। महापौर ने अधीक्षण अभियंता पी. राजेश नायडू, कार्यपालन अभियंता योजना अंशुल शर्मा सीनियर, जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा और कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को स्वामी आत्मानंद सरोवर में प्रगतिरत विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल एवं जोन 7 के अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  अच्छी खबरः अब मोबाइल से भी सुनवाई में हो सकेंगे शामिल, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने की ये पहल


ठेकेदार को चेतावनी


महापौर ने निरीक्षण के दौरान स्वामी आत्मानन्द सरोवर करबला तालाब में उद्यान सौंदर्याकरण कार्य के अनुबंधित ठेकेदार प्रवीण जैन और रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य के अनुबंधित ठेकेदार कन्हैया गुप्ता को अत्यंत धीमी गति से विकास कार्य स्थल पर प्रगतिरत होने को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की। अगले डेढ़ माह के भीतर शेष बचे प्रगतिरत विकास कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।