रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी है। आज सुबह से ही प्रदेश के पॉवर और लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दे दी।

जानकारी के अनुसार इनकम टैक्‍स की 20 से अधिक टीमें उद्योगपतियों के घर और ऑफिस में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग का यह छापा टैक्‍स चोरी को लेकर की जा रही है। बता दें कि आईटी की टीम अभी भी जांच कर ही रही है।

बता दें कि बिलासपुर में सत्या पॉवर के यहां ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। कंपनी के मालिक रामअवतार अग्रवाल और पवन अग्रवाल के बिलासपुर स्थित घर और आफिस समेत भरारी में प्लांट में आईटी की टीम ने छापा मारा। बता दें कि कारोबारियों का कोयला और स्टील से जुड़ा व्यापार है। इसी के साथ ही बिलासपुर में ही सुशील झाझड़िया रेलवे ठेकेदार के सभी ठिकानों पर भी दबिश दी गई। बता दें कि

See also  बाइक गोदाम में लगी भीषण आग, 25 बाइक जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

इधर राजधानी के वंदना ग्रुप के ठिकानों पर भी आईटी रेड की खबर है। सिलतरा स्थित प्लांट समेत सिविल लाइन स्थित घर और एमजी ऑफिस में आईटी की टीम पहुंची है। इसके अलावा ईश्वर टीएमटी उरला के ठिकानों पर भी आज ईडी की रेड पड़ी। आईटी ने यह रेड मनी लॉड्रिंग समेत टैक्स चोरी के मामले में की है। ऐसी जानकारी है कि आईटी की टीम ने सुबह-सुबह सभी के सोकर उठने से पहले ही दबिश दे दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।