रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से आयकर विभाग ने दबिश दी है। इस दफे टीम ने अरिहंत जेवलर्स के संचालक के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप समेत शैलेंद्र नगर स्थित घर पर छापा मारा है।

बता दें कि संचालक छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं। सदर बाजार स्थित AM ज्वेलर्स के मालिक सुनील पारख और सप्रे शाला स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स मालिक संजय पारख के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। राजधानी ज्वेलर्स के मालिक संजय पारख के वालफोर्ट स्थित घर पर टीम ने रेड डाली है। फिलहाल सभी ठिकानों पर टीम अहम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।