रायपुर। कोयला घोटाले में रायपुर जेल में बंद निखिल चंद्राकर की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। एक युवती की शिकायत पर निखिल चंद्राकर के खिलाफ खम्हारडीह थाना में धारा 376, 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में निखिल चन्द्राकर तकरीबन पखवाड़े भर पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अवंति विहार कालोनी स्थित निवास से गिरफ्तार किया था।

विधानसभा सीएसपी उदयन बेहर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 377 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच आरंभ कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।