मंगलवार, 3 नवंबर 2026 मंगल, 3 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Anil Ambani Group ED action: अनिल अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका, ED ने कुर्क किए 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट, जानें कितने की संपत्ति अटैच • Diwali Special Train: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट, नोट करें शेड्यूल • CG Nikay Chunav 2026: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा बनाई प्रदेश चुनाव टोली, देखें लिस्ट किसे-किसे मिली जिम्मेदारी • Ambikapur: ट्रैक्टर हादसे के बाद लापरवाही पड़ी भारी, तहसीलदार को किया गया निलंबित, जानिए उस दिन किस तरह बवाल मचा था कुबेरपुर में ? • CG Teacher Transfer: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की बंपर ट्रांसफर लिस्ट, प्राचार्य और व्याख्याताओं के हुए तबादले, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

Janjgir Digital Arrest Fraud : जांजगीर में बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 32 लाख की ठगी, इंदौर से 2 शातिर गिरफ्तार, जानें कैसे बुना जाल

Janjgir Digital Arrest Fraud : जांजगीर में बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 32 लाख की ठगी, इंदौर से 2 शातिर गिरफ्तार, जानें कैसे बुना जाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर उनके बैंक खातों से 32 लाख रुपए ठग लिए।
  • ठगों ने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई का डर दिखाया था।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • क्या है मामला जांजगीर निवासी तुषारकर देवांगन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ठगों ने उन्हें फोन कर उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में होने की बात कही।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर उनके बैंक खातों से 32 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई का डर दिखाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

जांजगीर निवासी तुषारकर देवांगन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ठगों ने उन्हें फोन कर उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में होने की बात कही। आरोपियों ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन और CBI का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डराया और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

पुलिस सेटिंग के नाम पर वसूले 32 लाख रुपए

घबराए हुए बुजुर्ग को आरोपियों ने पुलिस से केस रफा-दफा कराने और सेटिंग करवाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कुल 32 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब ठगों के नंबर बंद हो गए, तब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

बैंक खातों के ट्रेल से इंदौर पहुंची पुलिस

मामले में पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 3(5) और IT एक्ट की धारा 66D के तहत केस दर्ज किया। साइबर सेल और तकनीकी टीम ने पैसों के ट्रांजैक्शन की जांच की, जिससे स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते का सुराग मिला।

जांच के आधार पर जांजगीर पुलिस ने इंदौर में दबिश दी और सौम्य जैसवार (21, निवासी प्रजापत नगर) तथा देवराज अमकरे (24, निवासी गुरु शंकर नगर) को धर दबोचा। आरोपियों के पास से बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर ली गई हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन