टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। IED डिफ्यूज करते हुए जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गया है। उसकी आंखों में चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का नाम विष्णु कुड़ियारा है जो जिला बल में पदस्थ है। घायल को मौके से निकालकर अस्पताल लाया जा रहा है। मामला जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बस्तर में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। बस्तर में फोर्स भी अलर्ट है। इसी के तहत नारायणपुर जिले में जवान लगातार सर्च ऑपरेशन पर निकल रहे हैं। रविवार को जवानों को सूचना मिली थी कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने IED प्लांट कर रखी हुई है। सर्चिंग के दौरान जब जवान मौके पर पहुंचे तो BDS की टीम ने IED बरामद की।

जिसे डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ और जिला बल का एक जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गया। जवान की आंखों में चोटें आई हैं। घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल लाने के बाद और डॉक्टरों की जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि रेफर की स्थित में है या नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।