Gold Rate Today
Gold Rate Today

टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर में 4 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। यहां के बड़े सराफा कारोबारी और अनोपचंद ज्वेलर्स के संचालक महाबीर बरड़िया को रायगढ़ के समीर अग्रवाल ने व्यापार बढ़ाने के नाम पर झांसे में लिया और करीब 8 किलो सोना लेकर चंपत हो गया। जिसका भुगतान नहीं किए जाने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला दो साल पहले का है, जहां सदरबाजार रायपुर में अनोपचंद ज्वेलर्स के संचालक महावीर बरड़िया से कथित तौर पर रायगढ़ के व्यापारी समीर अग्रवाल ने व्यापारिक जान-पहचान को बढ़ाया। समीर अग्रवाल की समीर ट्रेडर्स नामक प्रोपाराइटरशीप फर्म थी। भरोसे की आड़ में समीर अग्रवाल ने बरड़िया को व्यापार में और तरक्की का झांसा दिया और 8 किलो सोना लेकर चले गए। जिसकी कुल कीमत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है।

चेक भी हो गया बाउंस

जब उक्त सोने के जेवर के भुगतान के लिए पीड़ित ने आरोपियों को फोन लगाया तो आरोपियों द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने 1 करोड़ 76 लाख 52 हजार का चेक भी दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। अब आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी गयी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।