रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की झीरम घाटी में हुए भयावह नक्सली हमले की आज 12वीं बरसी है। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांग्रेस के 27 नेताओं की जान गई थी। लेकिन 12 साल बाद भी मामले की जांच अधूरी है, जिस पर लगातार राजनीतिक बयानबाज़ी होती रही है। इस कड़ी में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस राजनीति से मतलब”: अजय चंद्राकर

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि झीरम हमले में मारे गए नेताओं को वह श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी को न तो न्याय में रुचि है, न ही जांच में उन्हें सिर्फ राजनीतिक लाभ की चिंता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, भूपेश बघेल जब तक राजनीति में रहेंगे, तब तक झीरम का नाम लेकर राजनीति करते रहेंगे।

नक्सल उन्मूलन ही हो रहा है प्राकृतिक न्याय

See also  एंटी-नक्सल ऑपरेशन: सुकमा में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली ढेर

चंद्राकर ने कहा कि जिन नेताओं की झीरम में जान गई, उन्हें आज भी न्याय नहीं मिल पाया है। लेकिन नक्सल विरोधी अभियान से कुछ हद तक ‘प्राकृतिक न्याय’ जरूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न्याय देने के बजाय इस मुद्दे को बार-बार राजनीतिक मंच पर भुनाया है।

कांग्रेस का घर वापसी अभियान भी दिखावा

विधायक चंद्राकर ने कांग्रेस में लौटने वाले नेताओं की खबरों पर भी तंज कसते हुए कहा कि ऑपरेशन लोनवर्राटू जैसा घर वापसी अभियान अब ठंडे बस्ते में चला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में स्थायित्व नहीं है कभी अभियान शुरू होता है, तो कभी बंद हो जाता है। उन्होंने तंज करते हुए कहा, अगर मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस में कोई वजूद नहीं है, तो बाकी की बात ही छोड़ दीजिए।

बस्तर की सड़कों पर स्केटिंग करें कांग्रेस: चंद्राकर

कांग्रेस द्वारा कल से शुरू हो रही ‘न्याय पदयात्रा’ को लेकर भी चंद्राकर ने तंज कसा। उन्होंने कहा, अब बस्तर की सड़कें बहुत अच्छी बन गई हैं, कांग्रेस को पदयात्रा के बजाय स्केटिंग करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियानों से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला है।

See also  छत्तीसगढ़ में निकला कोरोना का दम, 3306 नए पॉजिटिव 7232 मरीज डिस्चार्ज, 92 की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।