रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुरेश विदेश भागने की तैयारी में था।

बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर जिले के पत्रकार थे। जिनका शव 3 जनवरी को ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में पाया गया। परिजन 1 जनवरी से पत्रकार की तलाश में थे। बीजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मुकेश ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिससे ठेकेदार पर कार्रवाई हुई थी।

इस हत्या के विरोध में संभाग के सभी पत्रकारों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी ठेकेदार की वैध-अवैध संपत्तियों की कुर्की, ठेकेदार के सभी सरकारी टेंडरों को निरस्त करना और बैंक खातों को सीज करने की मांग की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।