टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। नड्‌डा के तय कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। नड्डा रायपुर में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ ही संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी लेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जेपी नड्डा प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान का को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसदो विधायकों और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

See also  Breaking: लॉकडाउन से फायदा कम नुकसान ज्यादा, अब सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों का ऑन द स्पॉट होगा कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।