टीआरपी डेस्क। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों शेष हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग आए थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उस सभा का आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इस सभा में 25 हजार लोगों के आने का भाजपा ने दावा किया है।

See also  पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई कल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।