टीआरपी डेस्क। Judge Transfer : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न हाई कोर्टों में पदस्थ 14 जजों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जस्टिस संजय एस. अग्रवाल जो अब तक छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (बिलासपुर) में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किया गया है। वे बार कोटे से जज बने थे और अब तक बिलासपुर में ही कार्यरत थे।

वहीं मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस अतुल श्रीधरन को अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। मप्र हाई कोर्ट में वे चीफ जस्टिस के बाद सबसे सीनियर थे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।