फेस्टिव सीजन से ठीक पहले महिंद्रा ने अपने कई एसयूवी वेरिएंट्स पर की भारी डिस्काउंट की घोषणा
फेस्टिव सीजन से ठीक पहले महिंद्रा ने अपने कई एसयूवी वेरिएंट्स पर की भारी डिस्काउंट की घोषणा

नई दिल्ली। आनंद महिंद्रा ने अपने कई एसयूवी वेरिएंट(XUV500, XUV300, Bolero, और न्यू-जेनरेशन स्कॉर्पियो Scorpio) पर त्योहार से पहले भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। अगर आप इन कारों को घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 2.63 लाख तक की छूट मिल सकती है।

XUV500 पर बेस्ट ऑफर

  • सड़कों पर राज करने वाली महिंद्रा एसयूवी 500 को अब अलविदा कहने का समय आ गया है. इसीलिए कंपनी ने इस मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट देने का ऐलान किया है।
  • फिलहाल ये कार चार ट्रिम्स- W5, W7, W9, और W11(O) में उपलब्ध है. कंपनी ने टॉप-एंड वेरिएंट यानी W11(O) की कीमत में 1.79 लाख रुपये की कटौती की है।
  • कीमत में गिरावट के अलावा, ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर्स में 50,000 रुपये, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स में 13,500 रुपये, और इसके साथ ही 20,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज दे रही है।
  • अन्य निचले ट्रिम्स के लिए, बेस W5 वेरिएंट को छोड़कर, W9 और W7 पर कंपनी 2.11 लाख रुपये की भारी छूट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है।
See also  Bijapur Naxalite incident: प्रेशर बम की चपेट में ग्रामीण घायल, सीआरपीएफ की मदद से उपचार के लिए तेलांगना रेफर

XUV300 61000 तक का ऑफर

  • महिंद्रा ने एसयूवी 300 मॉडल पर 46,000 रुपये की छूट और बेनिफिट्स के अलावा 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट देने की बात कही है।
  • मार्केट में इस कार 4 ट्रिम्स- W4, W6, W8, और W8(O) में पेश किया गया है।
  • बेस W4 ट्रिम को छोड़कर, सभी ट्रिम्स पर डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिलते हैं, जिसमें केवल एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं।

स्कॉर्पियो पर भी है शानदार ऑफर

  • महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली लोकप्रिय कारों की लिस्ट में शुमार स्कॉर्पियो पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • कंपनी के सभी पांच ट्रिम लेवल्स पर डिस्काउंट और बेनिफिट्स के साथ आती है।
  • S5 ट्रिम को 23,000 रुपये की छूट के साथ सभी ट्रिम्स में सबसे अधिक बेनिफिट्स मिलते है, जिसमें 13,000 रुपये की एक्सेसरीज भी शामिल है।
  • S7, S9, और S11 ट्रिम्स पर 7,000 रुपये की एक्सेसरीज के साथ कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।
  • बेस ट्रिम में 5,000 रुपये के एक्सेसरीज के साथ सबसे कम छूट मिलती है, साथ ही 10,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
See also  त्योहारी सीजन शुरू होते ही रेलवे ने अपने यात्रियों को दी बड़ी सुविधा, इन 2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया शुरू

बुलेरो पर 21 हजार रुपये तक की छूट

Mahindra Bolero के सभी ट्रिम्स B4, B6, और B6(O) पर कंपनी कुल 21 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।  इसमें से 3 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 11,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और 6,500 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है।

KUV100 NXT पर बेहतरीन डील

महिंद्रा KUV100 NXT K2, K4, और K8 में उपलब्ध है. तीनों ट्रिम्स पर क्रम अनुसार 16,000 रुपये, 23,000 रुपये और 38,000 रुपये का कैश स्लैश होगा। सभी वेरिएंट्स को 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिलेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर