रायपुर। फौजी जवानों की वेशभूषा धारण किए और हाथों में तिरंगा थामे छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य करके देशभक्ति का जज्बा जगाया। बच्चों के साथ उनकी मम्मियों ने भी मनमोहक नृत्य करके बच्चों का हौसला बढ़ाया। वंदे मात्रम और भारत माता के जयकारों से देशभक्ति की भावनाएं जागी।

यह नजारा जोरा स्थित मॉल में देश की स्वतंत्रता के 78वें वर्ष के अवसर पर अवनि एजुकेशन सोसायटी एवं बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल तथा अथक पंथ संग्रहालय के तत्वावधान में आयोजित ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम में दिखाई दिया।

दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ पहले दिन 13 अगस्त को दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, अवनि एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा भट्ट, स्वदेशी जागरण मंच वीणा मध्यप्रदेश के श्रीराम शर्मा, समाजसेवी मानवी दरयानी ने दीप प्रज्वलन किया।

देशभक्ति गीतों पर नृत्य से बांधा समां

इसके पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए देशभक्ति की भावना जगाई। ‘जहां कदम कदम पर धरती बदले रंग’, नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं’, संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं; जैसे गीतों पर नृत्य करते हुए बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। हाथों पर तिरंगा लहराते हुए बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया।

See also  Urban Body Election Candidates : आप ने जारी किया महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों की लिस्ट, जानें किन नेताओं को पार्टी ने दिया मौका

पौधा रोपकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

अतिथियों ने गमले में पौधा रोपकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी सोसायटी के अमिताभ दुबे की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान ‘जन गण, मन, अधिनायक जय हे……’ का गान करके सलामी दी।

बच्चों ने बनाई देशभक्ति पर पेंटिंग

अवनि एजुकेशन सोसायटी एवं बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित पेंटिंग बनाई। बच्चों की पेंटिंग को अभिभावकों एवं दर्शकों ने सराहा। पेंटिंग में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नारे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के साथ नेताजी का चित्र सराहनीय रहा। इसी तरह लालकिला, इंडिया गेट, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू, स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनेक नेताओं के चित्र आकर्षक रहे।

शहीदों के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी

अथक पथ संग्रहालय के श्रीराम शर्मा द्वारा संग्रहित किए गए दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी देखकर दर्शक अभिभूत हो गए। प्रदर्शनी में देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह के परिवारवालों के दुर्लभ चित्र तथा देश की आजादी के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई से संबंधित अखबारों में छपी खबरों की कटिंग, शहीदों की कुर्बानी के संस्मरण और अन्य चित्र आकर्षण का केंद्र है।

See also  ‘एकल शिक्षक’ स्कूलों का मुद्दा संसद में उठाया सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने, केंद्र से की बड़ी मांग

14 अगस्त को समापन

दो दिवसीय आयोजन ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम का समापन 14 अगस्त को होगा। दूसरे दिन भी देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। साथ ही समाजसेवियों और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।