रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने आए कश्मीर के मेहमानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ हुआ। कश्मीरी मेहमानों को न केवल इस योजना का लाभ मिला बल्कि निःशुल्क में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से उन्होंने बेहद खुशी जाहिर की।

कश्मीर से महोत्सव में शामिल होने आए नर्तक दल के सदस्य यासिर को दांत में दर्द था, इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही थीं, उन्होंने मेले में आई एमएमयू में अपना स्वास्थ्य जांच कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ने उनका निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाई दी। यासिर ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।