रायपुर। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात चौथी सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार बस्तर सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा उम्मीदवार होंगे। कवासी के नाम पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने मूहर लगा दी है। कवासी वर्तमान में सुकमा जिले की एकमात्र सीट कोंटा से विधायक हैं। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। बस्तर की सीट के साथ ही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 7 में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बस्तर आरक्षित सीट है। बस्तर के अलावा कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा में भी प्रत्याशी के नाम फाइनल होने थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी सिर्फ बस्तर के प्रत्याशी की घोषणा की थी। बाकी चार सीटों पर प्रत्याशी के नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। उनके नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।
More by Rverma

