महाअधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने राजधानी पहुंचे केसी वेणुगोपाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आज सुबह AICC के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल तैयारियों का जायजा लेने राजधानी पहुंचे हैं। उन्होंने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कहा,अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

अधिवेशन के पहले कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की रेड पर वेणुगोपाल ने कहा, हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है, बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है. कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं है.

एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से इस बारे में कहा कि ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीतिक विवाद का नतीजा है। भाजपा सीबीआई और ईडी के नाम पर डरा नहीं पाएगी। कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है। हम कानून के अनुसार लड़ेंगे, हमें पहले से पता था ऐसा कुछ होने वाला है। जहां भी चुनाव या महाधिवेशन है, ईडी आती है, पूरे भारत में यह सबको पहले से पता है।

See also  छत्तीसगढ़ में नहीं खुलेंगे 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से ही सैटेलाइट इमेज देखकर NMC ने लगाया ब्रेक!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।