रायपुर। भाजपा जिला कार्यालय में सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें सहकारिता मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। बैठक को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, सहकारिता एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है। सहकारिता क्षेत्र की कांग्रेस सरकार ने उपेक्षा की थी। कांग्रेस का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को खत्म करने का था। भाजपा चाहती है कि सहकारिता प्रकोष्ठ अव्वल दर्जे पर आए। योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रकोष्ठ के सदस्यों को सुझाव मांगा गया है, सुझावों का सहकारिता के क्षेत्र में अमल किया जाएगा।

बीजेपी के सदस्यता अभियान पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, पूरे देशभर में एक सितंबर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कल प्रदेश स्तर की बैठक हुई, पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान ज़ोर शोर से चलेगा। जिलों से लेकर मण्डल स्तर तक बैठक होगी और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। BJP से जुड़ने का लोगों को अवसर प्राप्त होगा। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया फ़िलहाल सदस्यता को लेकर कोई टारगेट नहीं दिया गया है, लेकिन ज़्यादा से ज़्यादा लोग संगठन से जुड़े यही उद्देश्य है।

कांग्रेस पूरी तरह फेल

कांग्रेस प्रदर्शनों के माध्यम से संगठन को एकजुट करने की कोशिश कर रही, इस सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी की जिस तरीके से दुर्गगति हुई है और आने वाले समय में और इससे बुरे दिन देखने को उनको प्राप्त होगा। जिन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ और देश में माहौल ख़राब करने का प्रयास किया, प्रदेश की जानता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।