रायपुर। विवादित फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं इस फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गर्माने लगी है। इस फिल्म को लेकर कांग्रेस की ओर से कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

ऐसे में यह संभावना बढ़ रही है कि प्रदेश में भी इस फिल्म पर बैन लगाया जा सकता है। इस बारे में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मीडिया के समक्ष कहा है कि अगर फिल्म में कुछ गलत दिखाया गया है तो इस फिल्म पर बैन लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने इस बीच भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर इस फिल्म को लेकर भाजपा या अन्य दल किसी प्रकार की आक्रामकता दिखाते हैं तो इस फिल्म को प्रदेश में प्रतिबंधित किया जा सकता है।

सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा को जनता के बीच का कैंसर करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा पीछे जाती है तो ये धर्म और इसी तरह की फिल्मों का आड़ लेते हैं। भाजपाई ऐसे में लव जिहाद तो कभी हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा छेड़ते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।