A passenger bus engulfed in massive orange flames and black smoke on a rural Chhattisgarh highway, police personnel in distance.

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास एक यात्री बस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में अचानक भड़की लपटों के बीच यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन खाली कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

धू-धू कर जल उठी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। खरोरा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी है। फिलहाल, आग लगने का तकनीकी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

See also  अबूझमाड़ की अबूझ पहेली को बूझने की कोशिश करेगा IIT रुड़की

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।