कोरबा। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर एक किसान से जमीन ऑनलाइन कराने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर का है, जहां के निवासी किसान सुमार सिंह ने अपनी जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे से संपर्क किया था। लेकिन पटवारी ने इस कार्य के बदले ₹10,000 नकद की मांग की।

किसान ने रिश्वत देने के बजाय ACB से इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। निर्धारित योजना के अनुसार, जैसे ही किसान ने पटवारी को रिश्वत की राशि सौंपी, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

See also  वित्तीय स्वीकृति पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।