कोरोना

टीआरपी डेस्क। पूरा प्रदेश कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला दिन रात मरीज़ों के उपचार में लगा है। इस बीच खबर आ रही है कि स्वास्थ्य विभाग के ज़िला स्तर के दो प्रमुख अधिकारी ही कोविड संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक CMHO है जबकि दूसरे सिविल सर्जन।

यह मामला कोरिया का है जहां जिले के CMHO डॉ रामेश्वर शर्मा और सिविल सर्जन डॉ गुप्ता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। खबरें हैं कि दोनों को ही टीका लग चुका था।

फिलहाल दोनों को होम आईसोलेट किया गया है। साथ ही उपचार प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।