रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आज दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि कहा कि हम 75 के आंकड़े की ओर अग्रसर हैं। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखा रहा है इस बार रमन सिंह की सीट भी खतरे में है।

कुमारी सैलजा ने मीडिया से कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी को समझ आ चुका है। भाजपा के बड़े नेता रमन सिंह भी अपनी सीट से हार रहे हैं। हम सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपने काम के बलबूते चुनावी मैदान में उतरकर वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले पांच सालों में गरीबी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। हमने 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। केंद्र सरकार ने 65 बार से अधिक पुरस्कार दिए हैं.

सैलजा ने कहा कि हमारे प्रदेश की महिलाओं को कल गृह लक्ष्मी योजना का तोहफा दिया है। हम प्रदेश की सभी महिलाओं को सालाना 15 हज़ार रुपए देंगे। महिलाओं को विश्वास केवल कांग्रेस के साथ है।

See also  डीएमएफ घोटालाः ठेकेदार मनोज द्विवेदी गिरफ्तार, IAS रानू साहू के लिए करोड़ों की वसूली का है आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।