शाहिद अली

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है। गुरुवार को उनकी सेवा समाप्ति का आदेश कुलसचिव डॉ. चंद्रशेखर ओझा ने जारी कर दिया है।

कुलसचिव द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक आयोग की अनुशंसा पर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों से गठित सूक्ष्म जांच समिति की रिपोर्ट और विश्वविद्यालय के 58वीं कार्य परिषद की आपात बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 

यूनिवर्सिटी के कुलपति बलदेव भाई शर्मा के निर्देशों पर यह आदेश जारी करते हुए डॉक्टर शाहिद अली की सेवा खत्म कर दी गई है। इस मामले पर डॉक्टर शाहिद अली ने कहा कि मैंने यूनिवर्सिटी के कुलपति बलदेवभाई शर्मा के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी। बलदेव भाई शर्मा प्रोफेसर नहीं है और अयोग्य के होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के कुलपति बनाए गए, इस वजह से मुझ पर यह कार्रवाई की गई है। 

See also  कांवड़ यात्रा पर उप मुख्यमंत्री का बयान, कहा- स्थिति थोड़ी स्पष्ट होनी…

उन्होंने आगे कहा कि कुलपति के खिलाफ शिकायत करने की वजह से मुझे यह सजा दी जा रही है, मुझ पर एकतरफा यह कार्रवाई की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।