फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 12 लाख गबन करने के फिराक में था वकील, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। फर्जी हस्ताक्षर के जरिए दस्तावेज तैयार करने वाला वकील पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार वकील का नाम तुलसी धृतलहरे है।

आकास्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों की 12 लाख रुपये निकालने के लिए वकील ने फर्जी दस्तावेज तैयार किये थे। इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

वकील ने जिन दस्तावेजों को तैयार किया था उसमें जांजगीर-चांपा संयुक्त कलेक्टर एवं क्लर्क के हस्ताक्षर होने थे। मगर वकील ने संयुक्त कलेक्टर और क्लर्क की जगह फर्जी तरीके से खुद ही साइन कर लिए और दस्तावेज तैयार कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर कार्यालय की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया था।

कोतवली थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी वकील को गिरफ्तार कियाहै। जांच में ये बातें सामने आयी थी कि वकील ने ही फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज बनाये थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  स्थानीय बोली के जानकार हाट बाजार क्लीनिक में दे रहे हैं अपनी सेवाएं, अब तक 84 लाख से अधिक मरीजों को मिला इलाज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।