टीआरपी। Leopard dies one suspect arrested :
धमतरी वन मंडल के अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में 22 दिसंबर 2025 को वन गश्त के दौरान एक स्थानीय चरवाहे ने ग्राम कोरगांव स्थित एक कुएँ में तेंदुआ गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा, लेकिन कुएँ में तेंदुआ नहीं मिला।


वन विभाग की टीम ने आसपास के वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। खोज के दौरान आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 23, ग्राम कोरगांव (कनडबरा) में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। निरीक्षण में मृत तेंदुए के चारों पैरों के पंजे कटे हुए मिले, जिससे अवैध शिकार की आशंका व्यक्त की गई।


जांच में उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व की डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई। जांच के दौरान ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल, पिता आत्माराम पटेल (आयु 35 वर्ष) के कब्जे से तेंदुए के नाखून/पंजे तथा पंजे काटने में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  टीकाकरण के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे अस्पताल... की जांच की मांग

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।