इस वर्ष 13 नवंबर को होगा Lets Run का आयोजन

रायपुर। Lets रन , रायपुर की अग्रणी , रनिंग संस्था है जो निरंतर आठ वर्षों से रायपुरियंस को दौड़ने की प्रेरणा दे रही है। हर वर्ष यह संस्था एक मेगा दौड़ का आयोजन करता आ रहा है। आज उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने अपनी आगामी दौड़ की तारीख का ऐलान, पंजीकरण लिंक के साथ किया।

इस अवसर पर सीएसईबी प्रमुख अंकित आनंद और डीएफओ सतोविशा समझदार जी ने रिबन काटकर इस साल के आयोजन का पोस्टर का विमोचन किया। जिसमे lets run के सभी धावकों ने हिस्सा लिया।

lets run के डायरेक्टर डॉक्टर विनय तिवारी एवं रेस कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह दौड़ इस वर्ष रविवार को 13 नवंबर 2022 को प्रस्तावित है। जिसमें 4 कैटेगरी की रन होगी 6 किमी, 10 किमी, 21 किमी व 42 किमी रहेगी।

इस वर्ष का नया आकर्षण होगे 42.15 किमी लंबी रेस होगी जो पहली बार आयोजित होने जा रही है। यह मध्य भारत की पहली दौड़ होगी जिसमे लोग 42 दौड़ेंगे, जो AIMMS और IAAF se मान्यता प्राप्त है ।

See also  रायपुर नगर निगम चुनाव रद्द कराने धरने पर बैठे भाजपाई

संस्था से मिली जानकारी के अनुसार इस दौड़ में करीब 3000 धावकों के भाग लेने का अनुमान है। दौड़ में हिस्सा लेने हेतु संस्था ने पंजीकरण लिंक खोल दिया गया है।जिससे आसानी से पंजीकरण कराया जा सकता है। दौड़ में नगद पुरस्कार एवं उत्साह वर्धन के लिए सभी धावको के लिए त्योहार व स्वल्पहार की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सांस्कॉतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह अपने किस्म का एक बहुत बड़ा दौड़ महोत्सव ( Run festival) होगा। संस्था के डाक्टर विनय तिवारी ने सबका धन्यवाद दिया और ज्यादा से ज्यादा लोगो को आने की आग्रह किया l

संस्था का पंजीकरण और जानकारी

  • पंजीकरण लिंक www.TGCG.run
  • हेल्प लाइन ना. 8305387786
  • ई मेल.. [email protected]

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।