रायपुर। नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के द्वारा कराए गए वृक्षारोपण में हुए घोटाले में जांच की मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौबे ने मुख्य सचिव और पर्यावरण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर घोटाले के जांच की मांग की है। उन्होंने टेंडर में घोटाला करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई करने, टेंडर में लागत की पुष्टि और वास्तविक कार्य की रिपोर्ट और अवैध व्यापार और निर्माण के संबंध में सार्वजनिक अधिसूचना जारी करने की मांग की है।

बता दे कि द रूरल पोस्ट के सितंबर के पहले अंक में ‘एक पेड़ 1200 के नाम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें बताया गया कि नया रायपुर में पेड़ लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ। बाजार में 70 रूपए से लेकर 250 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध पौधों को 400 से लेकर 1200 रूपए की कीमत में खरीदा गया और उनकी सप्लाई नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को की गई। इस टेंडर में नियमों की अनदेखी हुई और कंपनी ने सरकारी दिशा निर्देशों का ध्यान नहीं रखा। टेंडर में पूरी तरह से विभागीय नियम-शर्तों का उल्लंघन किया गया।

See also  Property Tax, Interest & Penalty -निगम का दोहरा चरित्र, नागरिकों से वसूली उद्योगपतियों को राहत