रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को शाम के समय राजधानी रायपुर के पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑक्सीजोन के समीप पंडरी में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है।

पंचधातु से निर्मित 400 कि.ग्रा. वजनी इस प्रतिमा की ऊंचाई 9 फिट है। इस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु आकर्षक रोशनी व्यवस्था के अलावा मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। बैठक व्यवस्था के साथ ही रेड सैण्ड स्टोन से इस स्थल को खूबसूरती दी गई है। इस कार्य की कुल लागत 80 लाख रूपए है।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार व सामाजिक, राजनैतिक परिदृश्य में सदैव अपनी आभा बिखेरने वाले छत्तीसगढ़ के सपूत शहीद नंदकुमार पटेल जी का जन्म 8 नवंबर 1953 को रायगढ़ के ग्राम नंदेली में हुआ। मूलतः कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पटेल के मन, कर्म एवं वचन से ठेठ छत्तीसगढ़िया संस्कारों की झलक साफ दिखाई देती थी।

See also  कोरोना इन छत्तीसगढ़ : 24 घंटे में 5818 नए मरीज, रायपुर में 2287 दुर्ग में 857 नए पॉजिटिव, 31 की मौत

गांव को खुशहाली, तरक्की व संसाधनों से जोड़ने के उनके सद्प्रयासों की झलक न केवल उनके गांव नंदेली, बल्कि हर उस अंचल में दिखाई देती है, जहां पटेल अपने आत्मीय व्यवहार कुशलता के बीच पहुंचते रहे। गांव के सरपंच से केबिनेट मंत्री और अन्य सभी उच्च आसीन पदों को सुशोभित करते हुए, उन्होंने अपनी ईमानदारी, परिश्रम व सहजता से हमेशा पद का मान बढ़ाया।

बता दें कि नंदकुमार पटेल खरसिया विधानसभा से 05 बार विधायक निर्वाचित हुए। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में पटेल शहीद हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।