छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रदेश में 22-26 अप्रैल के बीच अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो ज्यादतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का आनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इनके प्रभाव से प्रदेश में 22 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सूरजपुर में आने वाले कुछ दिन बादल बरस सकते हैं। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा में 22 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार और धमतरी में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, कांकेर और नारायणपुर जिले में ओले गिरने और बारिश की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।