रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की पांच सीटों के प्रत्याशियों में फेरबदल कर सकती है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि महासमुंद, चिरमिरी, पामगढ़, धमतरी समेत एक अन्य सीट है जिसपर प्रत्याशी बदले जानें की खबरें आ रही है।

बता दें कि वर्तमान में महासमुंद से रश्मि चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी से रमेश सिंह, धमतरी से ओंकार साहू और पामगढ़ से शेषराज हरबंश साहू को मौका दिया है। जिसके बाद से क्षेत्रीय नेताओं में जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को बदल चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक, ट्विटर, 
यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।