टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में ईडी ने कोर्ट में लगभग 29 हजार 800 से ज्यादा पन्नों का अंतिम चालान पेश किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह चार्जशीट 82 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई है, जिससे अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में विधिवत सुनवाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

ईडी काफी समय से इस घोटाले की परतें खोलने में जुटी थी। जांच के दौरान एजेंसी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में भी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें करीब 3200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का जिक्र है। एजेंसी का दावा है कि राज्य में शराब की खरीदी से लेकर वितरण और खुदरा बिक्री तक पूरी व्यवस्था में संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध वसूली और कमीशनखोरी को अंजाम दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि शराब कारोबार से जुड़े विभिन्न स्तरों पर नियमों को दरकिनार कर भारी पैमाने पर आर्थिक लाभ कमाया गया। ईडी का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई कारोबारी, अधिकारी और अन्य लोग शामिल थे, जिनकी भूमिका की जांच के बाद उन्हें आरोपी बनाया गया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।