मंत्रालय

रायपुर। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रितों को राज्य और राज्य के बाहर स्थापित अस्पतालों में इलाज के लिए सूची जारी की है। इसके अनुसार राज्य के 79 और राज्य के बाहर के 2 प्राइवेट हास्पीटलों को ही उपचार के लिए मान्यता दी गई है।

इन अस्पतालों में 31 मार्च 2023 तक इलाज करा सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी अस्पतालों की लिस्ट जारी की गयी थी, उसमें छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए 75 अस्पतालों को मान्यता मिली थी, लेकिन अब उसमें कुछ बढ़ोत्तरी की गयी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।