लाइव फांसीः युवती ने अपने बचपन के दोस्त को किया वीडियो कॉल और लगा ली फांसी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से लाइव फांसी काम मामला सामने आया है। जिले के जल संसाधन विभाग में में काम करने वाली महिला सब इंजीनियर ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बता दें कि आत्महत्या से पहले युवती ने अपने बचपन के दोस्त को वीडियो कॉल भी किया था। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शशि टण्डन सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ थी।

बता दें कि मृतका सकरी सब डिवीजन के सिंचाई कॉलोनी में आबंटित क्वार्टर में अकेले रहती थी। शशि तीन भाइयों में अकेली बहन थी। शशि के माता पिता व परिवार गांव में ही रहते हैं।

परिजनों से की सामान्य बातचीत

शशि ने गुरुवार को पहले अपने परिजनों से फोन पर सामान्य बातचीत की थी। इसके बाद रात 12 बजे करीब शशि ने अपने बचपन के मित्र विजय कुमार साहू को फोन किया। बचपन की दोस्ती होने के कारण शशि विजय से हर बात शेयर करती थी। घटना वाले दिन विजय का परिवार सिंगरौली मध्यप्रदेश से मल्हार वापस आ रहा था।

लाइव फांसी लगाते देख तल्काल पुलिस को लगाया फोन 

जानकारी के अनुसार वीडियो कॉल के समय युवती ने अपने गले मे फंदा फंसाया हुआ था। जिसे देख हड़बड़ाए विजय व उसके घर वालों ने शशि को समझाने की कोशिश की। मगर शशि ने बात सुने बगैर ही फोन काट दिया।

जिसके बाद विजय ने पुलिस को सूचना दी। सकरी पुलिस जब तक सरकारी आवास पहुँची तब तक शशी फाँसी पर लटक कर जान दे चुकी थी। पुलिस ने युवति के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।