Raipur Airport

रायपुर। पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिए राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में एक्जिट बूथ का लोकेशन बदलने की तैयारी कर ली गई है। इसे अगले 15 दिनों में बदला जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इस एक्जिट के होने से वाहनों का जाम नहीं लगेगा। साथ ही वाहन चालक तय समय में पार्किंग एरिया से अपनी गाड़ी बाहर ले जा सकेंगे।

अगर पार्किंग को लेकर किसी भी प्रकार से कोई गलत व्यावहार होता है या बदतमीजी की जाती है, तो इसकी शिकायत भी आप अधिकारी से कर सकते हैं। बता दें कि पार्किंग एरिया में लगातार हो रही अवैध वसूली को लेकर पार्किंग संचालक को भारतीय एयरपोर्ट अथारिटी ने नोटिस भी दिया था। इस लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी।

वहीं राजधानी से जल्द ही मुंबई के लिए नई उड़ान की सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार इसे मई माह के अंत तक आरंभ किया जा सकता है।

See also  रिटायर्ड IFS को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।