रायपुर में लॉकडाउन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से जिला दर जिला सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों पर तालाबंदी का दौर जारी है। रायपुर, जशपुर और राजनांदगांव में 26 अप्रैल तक और कोरबा में 27 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जबकि बस्तर के नारायणपुर जिले में भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया गया है।

कोरोना की दूसरी लहर जमकर तबाही मचा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है। दूसरी लहर के इस संक्रमण को रोकने के लिए रायपुर जिले में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने जिले में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश के बाद अब लॉकडाउन 26 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान जिले के नागरिको को कुछ राहत दी गई है। डोर टू डोर कालोनियों और बस्तियों में स्ट्रीट वेंडर और ठेला संचालक सुबह फल सब्जियां बेच सकेंगे। इसके साथ ही बैंकों का संचालन फ़िलहाल स्थगित रखने का का फैसला लिया गया है।

See also  Breaking News: छत्तीसगढ़ में फिर ED की धमक, इस बार रडार पर है रहेजा ग्रुप

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।